Bhagalpur News: श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया विशेष धार्मिक उत्सव
भागलपुर, जुलाई 29 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि साईं नगर ब्लॉक रोड स्थित साईं बाबा मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मंगलवार रात दस बजे संपन्न हुआ। सुबह आठ बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत दूधाभिषेक से हुई। इसके बाद भोग, साईं आरती, साईं सचरित्र पारायण, साईं महाकुंभ और दीपोत्सव का आयोजन किया गया। शाम में साईं लीला और साईं आरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। आरती के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर मनीष कुमार यादव, पवन यादव मौजूद थे। यह भी पढ़ें- रामकथा की पूर्णाहुति, संत भंडारे में जुटी भीड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.