भागलपुर, जुलाई 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। श्रावणी मेला के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने भी भाग लिया। बैठक के दौरान श्रावणी मेला क्षेत्र, सुल्तानगंज में चल रही तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में विभिन्न स्टेजों के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनने वाले लेजर शो और लाइटिंग की व्यवस्था को आधुनिक, भव्य और आकर्षक बनाने पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को सम...