Bhagalpur News: श्यामपुर में पंचमुखी हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू
भागलपुर, जुलाई 16 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव के श्यामपुर मुखर्जी टोला स्थित नवनिर्मित पंचमुखी हनुमान मंदिर में चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ बुधवार से वैदिक रीति-रिवाज के साथ प्रारंभ हो गया। पहले दिन वैदिक विद्वानों ने मंत्रोच्चारण के बीच पुष्प और जल निवास सहित प्रारंभिक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। गुरुवार को कलश स्थापना, अधिवास तथा अन्य वैदिक अनुष्ठान होंगे, जबकि संध्या में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा, अखंड संकीर्तन और भजन-कीर्तन के साथ मंदिर का उद्घाटन स्थानीय विधायक शुभानंद मुकेश करेंगे। शनिवार को भंडारे के साथ धार्मिक आयोजन का समापन होगा। यह भी पढ़ें- Ghumla News: हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तीन दिनी अनुष्ठान कलश यात्रा के साथ आंरभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.