Bhagalpur News: शीतल स्थान चौक पर वर्टिकल गार्डन का निर्माण अधूरा
भागलपुर, अक्टूबर 13 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के दक्षिणी हिस्से में सौंदर्यीकरण के दावों की पोल शीतला स्थान चौक पर खुल रही है। यहां करीब ढाई महीने पहले शुरू हुआ वर्टिकल गार्डन का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। गार्डन के नाम पर सिर्फ लोहे का फ्रेम खड़ा कर दिया गया है, जो देखरेख के अभाव में अब जंग खाने लगा है। लोगों का कहना है कि सिर्फ लोहे का ढांचा खड़ा कर देने से सौंदर्यीकरण नहीं होता, बल्कि समय पर काम पूरा करना भी जरूरी है। नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक सह योजना शाखा प्रभारी मो. रेहान अहमद ने बताया कि छूट गए इस काम को दुर्गापूजा के बाद पूरा करा लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.