भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह प्रखंड अंतर्गत लौगांय गांव में दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर आयोजित नौदिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ किया गया। नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत की गई। कलश शोभायात्रा प्रारंभ होने से पूर्व लौगांय दुर्गा स्थान स्थित कथा स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु यह भी पढ़ें- Garhwa News: कांडी में मां चंद्रघंटा की हुई पूजा-अर्चना, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस यह भी पढ़ें- Begusarai News: शारदीय नवरा...