Bhagalpur News: शिवनारायणपुर स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में तीन रेल मजदूरों की मौत, एक गंभीर घायल
भागलपुर, जुलाई 3 -- Bhagalpur News: कहलगांव से वीरेन्द्र मिश्रा की रिपोट: शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन एवं लक्ष्मीपुर भोरंग रेलवे हाल्ट के बीच गुरुवार की मध्यरात्रि एक दर्दनाक रेल हादसे में मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन रेल मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटनास्थल का विवरण जानकारी के अनुसार, सभी मजदूर एक संवेदक के अधीन रेलवे के अप लाइन पर मेंटेनेंस कार्य के लिए जा रहे थे। वे डाउन लाइन के सहारे पैदल कार्यस्थल की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक मालगाड़ी की चपेट में चारों मजदूर आ गए। हादसे में झारखंड के साहेबगंज जिले के तीनपहाड़ निवासी रामप्रसाद, रामू और रंगदा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं प्रधान हांसदा गंभीर रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.