भागलपुर, अगस्त 17 -- Bhagalpur News: झाझा से सुधांशु लाल की रिपोर्ट श्री शांति छठ घाट, उलाय नदी, शिवनंदन झा प्रतिमा स्थल के निकट बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, झाझा विधानसभा के पूर्व विधायक एवं समाज के शोषित-वंचित वर्ग की आवाज को बुलंद करने वाले महान समाजसेवी स्वर्गीय शिवनंदन झा की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके नाम से पौधारोपण कार्यक्त्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत के कर-कमलों द्वारा पौधारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। वृक्ष हमारे जीवन, पर्यावरण तथा आने वाली पीढि़यों के लिए अमूल्य धरोहर हैं। यह भी पढ़ें- Jamui News: शिवनंदन झा की पुण्यतिथि पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प स्वर्गीय शिवनंदन झा के प्रति श्रद्धांजलि अर...