Bhagalpur News: शिक्षा साथी कार्यक्रम के तहत अनाथालय में नोटबुक वितरण
भागलपुर, जुलाई 20 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सर्व शिक्षा अभियान से प्रेरित अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के बहुआयामी सेवा प्रकल्प शिक्षा साथी के तहत रविवार को मारवाड़ी युवा मंच नाथनगर शाखा द्वारा विगत 100 वर्षों से सेवायुक्त रामानंदी देवी हिन्दू अनाथालय में बच्चों के बीच नि:शुल्क नोटबुक का वितरण किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष अश्विनी खटोड़ ने बताया कि सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान नोटबुक प्राप्त कर बच्चों के बीच खुशी का माहौल देखा गया। मौके पर प्रांतीय कोषाध्यक्ष रेशु चौधरी, नाथनगर शाखा अध्यक्ष पियूष जैन, सचिव अंकित जैन आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.