भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर के जिला शिक्षा कार्यालय में तनुश्री नाम से विशिष्ट शिक्षिका की फर्जी आईडी बनाकर 98.12 लाख रुपये राशि गबन मामले का भंडाफोड़ होने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से कड़ा रुख अपनाया गया है। भागलपुर जैसी घटना अन्य जिलों में न हो, इसके लिए शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों, शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों के वेतन एवं भत्तों के भुगतान से पहले अब आंकड़ों की जांच अनिवार्य रूप से करनी होगी। इस संबंध में वित्त विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: शिक्षक, अफसर व कर्मियों के वेतन और भत्तों की होगी जांचवेतन भुगतान से पहले आंकड़ों की जांच अनिवार्य पत्र के अनुसार, एचआरएमएस पोर्टल के माध्यम से वेत...