Bhagalpur News: शिक्षक संघ ने शिक्षकों के लंबित वेतन का उठाया मुद्दा
भागलपुर, नवम्बर 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार स्टेट टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) व भागलपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग की। संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि जिले के 1500 से अधिक शिक्षकों के अक्टूबर महीने और 4000 से अधिक शिक्षकों के सितंबर महीने का वेतन लंबित है। इसके अतिरिक्त विशिष्ट शिक्षकों का एचआरएमएस ऑन बोर्डिंग एवं तकनीकी योगदान लंबित रहने तथा योगदान के बाद भी वेतन भुगतान नहीं होने की बात कही। ज्ञापन में एमडीएम की राशि छह महीने से लंबित रहने, विद्यालयों में रंग-रोगन एवं लघु मरम्मत कार्य का भुगतान नहीं होने तथा बांका से स्थानांतरित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.