Bhagalpur News: शिक्षक-विद्यार्थियों को दी कानूनी जानकारी
भागलपुर, अक्टूबर 1 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार, कहलगांव के तत्वावधान में नालसा की जागृति योजना के तहत विगत आठ सितंबर से अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे जन-जागरूकता अभियान का समापन ताड़र महाविद्यालय में आयोजित जागरूकता शिविर के साथ हुआ। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता गौरव कुमार और पीएलवी ब्रजेश कुमार ने शिक्षक-विद्यार्थियों को जागृति योजना के उद्देश्य और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जागृति योजना का उद्देश्य कानूनी जानकारी को किताबों तक सीमित न रखकर सीधे आम लोगों तक पहुंचाना है। इस दौरान बाल विवाह की कुरीतियों और इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों पर भी जानकारी दी गई। सचिव विकास गौरव ने कहा कि अभियान से लोगों में विधिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ी है। प्राधिकार के मनीष पांडे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.