भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के शाहपुर इलाके स्थित कालिका मंदिर से बीते 12 जुलाई को 24 किलो की चांदी की प्रतिमा, मुकुट और झाप की चोरी की घटना हो गई थी। इस मामले के उद्भेदन को लेकर नाथनगर पुलिस पिछले 17 दिन से लगातार प्रयासरत थी। इस चोरी की बड़ी वारदात में प्रयुक्त ऑटो को एसएसपी द्वारा गठित एसआईटी की टीम ने सोमवार देर रात बरामद किया है। हालांकि मां काली की 11 किलो की चांदी की प्रतिमा, पांच किलो का दो मुकुट और आठ किलो का 11 पीस चांदी के झाप को पुलिस अबतक बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस ने ललमटिया इलाके से कांड में शामिल कुछ संदिग्ध चोरों और स्वर्णकारों को हिरासत में लिया है। उससे पुलिस  पूछताछ कर रही है। सामान की बरामदगी अब तक पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। नगर डीएसपी-2, राकेश कुमार ने बताया ...