Bhagalpur News: शाहकुंड में सूर्य घर योजना को लेकर बैठक
भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। प्रखंड कार्यालय शाहकुंड में स्थित जनप्रतिनिधि भवन में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में आवश्यक बैठक की गई। जिसमें सभी विभाग के कर्मी, पंचायत कार्यपालक सहायक, विकास मित्र, स्वच्छता पर्यवेक्षक, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कनीय अभियंता विद्युत, सहायक अभियंता विद्युत आदि भाग लिए। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया के संदर्भ में जानकारी दी गई। साथ-ही-साथ आमजनों के बीच इस योजना के बारे में जागरूकता एवं प्रोत्साहन का कार्य करने का निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.