Bhagalpur News: शाहकुंड में विधायक ने व्यवस्था का किया निरीक्षण
भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। क्षेत्रीय विधायक प्रोफेसर डॉ. ललित नारायण मंडल ने शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र, प्रखंड और अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों को निर्देश दिया कि आमलोगों की सुविधाओं एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर काम किया जाए। किसी भी तरह की शिकायत नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर इनके साथ जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार, रामबिलास सिंह, रमेश सिंह सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.