Bhagalpur News: शाहकुंड में बाइक चोरी
भागलपुर, सितम्बर 26 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। प्रखंड मुख्यालय स्थित सहकारिता विभाग के कार्यालय के पास से डाटा ऑपरेटर की बाइक चोरी हो गई। इसको लेकर ऑपरेटर अभिषेक कुमार ने कहा कि मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यालय में बाइक खड़ी करके जनप्रतिनिधि भवन मीटिंग में चले गए। वहां से लौटने पर देखा तो बाइक गायब थी। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि सूचना मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.