भागलपुर, अगस्त 24 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। प्रखंड में रविवार को दोपहर बाद करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानगंज और शाहकुंड के बीच 33 केवीए लाइन में खराबी आ जाने की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। शाम सात बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इस वजह से प्रखंड में पानी सप्लाई का काम भी बाधित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...