भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। प्रखंड में धान की रोपनी का काम अब शुरू किया जाएगा। इसे लेकर खाद को लेकर किसान और दुकानदार तैयार हो गए हैं। अभी इसकी खरीद-बिक्री पूरी तरह से शुरू नहीं हुई है। किसानों द्वारा बिचड़ा में डालने के लिए खुदरा यूरिया खाद की खरीदारी की जा रही है। किसानों ने कहा कि डीएपी और एनपीके 18 सौ रुपये और यूरिया 350 रुपये बोरी कीमत बताई जा रही है। लेकिन दुकानदारों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा खुलकर नहीं बताया जा रहा है। इनके द्वारा सरकारी दर पर खाद की बिक्री होने की बात कही जा रही है। बीएओ रामयश मंडल ने कहा कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। लेकिन सरकार द्वारा कम रासायनिक खाद उपयोग करने को कहा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...