भागलपुर, नवम्बर 4 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। आगामी 15 नवंबर से होनेवाले धान की खरीद को लेकर पैक्स अध्यक्षों की बैठक की हुई। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पैक्स अध्यक्षों ने ब्याज कटौती का कड़ा विरोध किया। बैठक में गोदाम सफाई, माप तौल और नमी मापक सहित अन्य विषयों पर आदेशित किया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि जब तक पैक्स की समस्याओं का संतोषजनक समाधान नहीं निकलता, तब तक धान खरीद नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...