Bhagalpur News: शाहकुंड में आयोजित बैठक में धान खरीद करने से पैक्स अध्यक्षों ने किया इंकार
भागलपुर, अक्टूबर 13 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। प्रखंड मुख्यालय में आयोजित बैठक में इस वर्ष धान खरीद करने से पैक्स अध्यक्षों ने इंकार कर दिया। इनका कहना है कि पिछले वित्तीय वर्ष में पैक्स को लगी ब्याज की राशि जब तक वापस नहीं कर दी जाती है, तब तक धान खरीद में पैक्स सक्षम नहीं है। इन समितियों द्वारा वर्ष 2025-26 में धान खरीद करने के बाद एसएफसी को सीएमआर की आपूर्ति ससमय कर दिया गया था। लेकिन इन समितियों को सीएमआर की राशि समय पर नहीं दी गई। इस कारण समिति को ब्याज ज्यादा देना पड़ा और समिति को घाटा उठाना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.