Bhagalpur News: शाहकुंड बाजार स्थित मोबाइल दुकान में चोरी
भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। स्थानीय बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान में शनिवार की रात चोरी की घटना घटी है। दुकानदार इंतशार खान ने कहा कि दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात बदमाशों द्वारा अलग-अलग कंपनी की 12 मोबाइल और कुछ ग्राहकों का रिपेयर के लिए दी गई पुरानी मोबाइल की चोरी हुई है। इसकी कुल कीमत करीब पांच लाख रुपये है। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है लेकिन डिटेल में आवेदन नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Purnia News: बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस, डंप डाटा खंगाल रही जांच टीम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.