भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हुई। इस संबंध में कनीय अभियंता आशीष कुमार ने कहा कि 33 केवीए लाइन ब्रेकडाउन होने की वजह से यह परेशानी उत्पन्न हुई। चार घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। विभाग ने लोगों को हुई परेशानी के लिए खेद व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...