Bhagalpur News: शाहकुंड के जुआखर के तीन वार्डों में सड़क और नाले की समस्या
भागलपुर, अगस्त 9 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। प्रखंड के हरनथ पंचायत की जुआखर के तीन वार्डों में सड़क और नाले की समस्या बनी हुई है। इसे लेकर कामरान रजा खान ने कहा है कि लोगों को काफी दिक्कत होती है। उधर वर्तमान मुखिया हसीन अख्तर का कहना है कि एक वार्ड में विवाद के कारण काम नहीं हो रहा है और दूसरे में नाला निर्माण में कुछ लोगों का कहना है कि सड़क के बीच से नाला निकाला जाय, तो कुछ लोगों का कहना है कि किनारे से नाला निकाला जाय। इसी वजह से काम नहीं हो पा रहा है। जबकि कामरान का कहना है कि वार्ड नौ में मो. महबूब खां के घर से मो. नोमान खां के घर तक नाला जाम है। जिससे आवाजाही में लोगों को परेशानी होती है। वार्ड दस में नजीर खां के घर से मेराज खां के घर तक अब तक पक्की सड़क और नाला नहीं बना है। वार्ड आठ में नल-जल के लिए लोग परेशान हैं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.