Bhagalpur News: शाहकुंड के किरणपुर चौक पर पानी की किल्लत
भागलपुर, अगस्त 6 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। प्रखंड की अंबा पंचायत की किरणपुर चौक पर इन दिनों पानी की किल्लत बढ़ गई है। वहां रहने वाले लोगों, दुकानदारों एवं आने-जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत होती है। यही नहीं आजकल बासुकीनाथ जाने वाले कांवरियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। पंचायत के मुखिया राकेश कुमार उर्फ बबलू का कहना है कि इसके लिए पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता को कई बार पत्र लिखकर जानकारी दी गई है। इनके द्वारा वहां बोरिंग कराकर पेयजल की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इस दिशा में आज तक काम नहीं हुआ है। इस संबंध में कनीय अभियंता नेहा कुमारी ने कहा कि वहां की समस्या ध्यान में है। जैसे ही चापाकल उपलब्ध हो जाएगा, वहां लगवा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.