Bhagalpur News: शाहकुंड के किरणपुर के पास सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत
भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: शाहकुंड (भागलपुर), एक संवाददाता। शाहकुंड-अमरपुर स्टेट हाईवे 85 पर किरणपुर मदरसा के पास गुरुवार देर रात अज्ञात वाहन से कुचलकर दो चचेरे भाई की मौत हो गई। दोनों किरणपुर गांव के बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर परिवारवाले वहां पहुंचे। तब तक दोनों की मौत हो गई थी। इसके बाद तुरंत शाहकुंड सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। गांव के मुखिया राकेश कुमार उर्फ बबलू और परिवारवालों ने कहा कि मृत्युंजय प्रसाद सिंह के पुत्र सौरभ सुमन (30 वर्ष) और विश्वरंजन प्रसाद सिंह के पुत्र नीतीश कुमार (23 वर्ष) एक बाइक पर सवार होकर शाहकुंड के बेल्थू गांव जा रहे थे। तभी किरणपुर मदरसा के पास अज्ञात वाहन से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी। सौरभ को एक पुत्र और एक पुत्री है। उसकी पांच साल पहले शादी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.