भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: गोराडीह संवाददाता गोराडीह थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों से शादी के नियत से अपहृत दो लड़की को बरामद किया गया है । कुछ दिन पहले दोनों लड़की के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी । जिसके बाद कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर दोनों लड़कियों को बरामद किया गया । जिसके बाद दोनों का मेडिकल जांच कर कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया। थानाध्यक्ष दीपक पसवान ने बताया कि दोनों लड़की को बरामद कर कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...