Bhagalpur News: शादी की नीयत से लड़की भगाने का आरोप
भागलपुर, नवम्बर 24 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से लड़की भगाने की नामजद प्राथमिकी लड़की की मां ने थाने में दर्ज कराई है। जिस लड़के पर भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है, वह बेगूसराय जिला का रहने वाला बताया गया है। लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि लड़की घर से बैंक जाने की बात कहकर निकली थी, जो लौटकर नहीं आई। पुत्री घर से नकदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, कान की बाली आदि लेकर चली गई है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.