भागलपुर, जुलाई 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। भागलपुर शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लंबा फ्लाईओवर बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को नगर विधायक रोहित पाण्डेय के सवाल पर पथ निर्माण मंत्री ई शैलेन्द्र ने कहा है कि वर्षों पुरानी जाम समस्या के स्थायी समाधान के लिए लाए गए गैर-सरकारी संकल्प पर सरकार सकारत्मक पहल कर रही है। जीरोमाइल, तिलकामांझी चौक, घंटाघर चौक, स्टेशन चौक, तातारपुर, टीएनबी कॉलेज होते हुए चंपानाला तक प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार हो गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार इसपर 1800 करोड़ रुपये लागत आएगी। इस परियोजना के लिए डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रोहित ने कहा कि भागलपुर शहर लगातार बढ़ती आबादी, वाहनों की संख्या में वृद्धि और सीमित सड़क नेटवर्क...