Bhagalpur News: शहर में जलजमाव से मुक्ति दिलाएगा स्टॉर्म ड्रेनेज, योजना को मिली रफ्तार
भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहरवासियों को सालों से सता रही जलजमाव की गंभीर समस्या से जल्द ही राहत मिलने वाली है। ठंडे बस्ते में पड़ी 142 करोड़ की महत्वाकांक्षी स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना को एक बार फिर रफ्तार मिल गई है। कुछ दिन पूर्व ही शहर के दौरे पर आए नगर विकास मंत्री के ठोस आश्वासन के बाद विभाग ने इस दबी फाइल को बाहर निकाल लिया है। योजना को धरातल पर उतारने के लिए बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (बुडको) के अभियंता बेहद गंभीर हैं और वे जल्द ही विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष इसका विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करने जा रहे हैं।
योजना का उद्देश्य बुडको द्वारा तैयार किए गए इस विस्तृत तकनीकी प्राक्कलन के तहत शहर के अलग-अलग इलाकों में कुल 23 ड्रेनेज रूटों पर 25 किलोमीटर से अधिक लंबे पक्के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.