Bhagalpur News: शहर के अधिकांश छठ घाटों पर गाद और गंदगी से स्थिति खराब
भागलपुर, अक्टूबर 31 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के अधिकांश छठ घाटों पर गाद और गंदगी के कारण स्थिति खराब बनी हुई है। बाढ़ का पानी अधिक दिनों तक रहने के कारण घाटों के किनारे अब भी गीले और दलदली हैं। गंगा का जलस्तर घटने के बाद खाली हुई जगहों पर भी कीचड़ जमा है। शहर के सखीचंद घाट, बम काली घाट, अंग सेवा समिति बाबा बूढ़ानाथ घाट, उपकार क्लब घाट, दीपनगर घाट, माणिक सरकार घाट, आदमपुर घाट, कोयला घाट, एसएम कॉलेज सीढ़ी घाट, बरारी सीढ़ी घाट, पुल घाट, जहाज घाट सहित करीब दो दर्जन के आसपास घाटों पर छठ पूजा होती है। इन घाटों पर स्थानीय लोगों और छठ पूजा समितियों के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयारी भी की जाती है। इन घाटों पर शहर के विभिन्न मोहल्लों से श्रद्धालु पहुंचकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करते हैं। पूजा समितियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.