Bhagalpur News: शहरी क्षेत्र में मंथर गति से हो रहा है गाड़ियों का परिचालन
भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर। काली पूजा को लेकर शहरी क्षेत्र में गाड़ियों का परिचालन मंथर गति से हो रहा है। दरअसल, अधिकांश पूजा पंडाल मुख्य सड़क से सटे होने के कारण गाड़ियों की गति को मंथर करके चलाने का आदेश यातायात पुलिस की तरफ से जारी किया गया है। जाम नहीं लगे इसको लेकर प्रत्येक पूजा पंडाल के पास अतिरिक्त संख्या में ट्रैफिक जवानों की तैनाती की गई है। यातायात पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र में जाम नहीं लगे, इसको लेकर प्रर्याप्त संख्या में जवानों की तैनाती की गई है। विसर्जन को लेकर भी तैयारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: विसर्जन शोभायात्रा को लेकर डीएम और एसएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.