भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम भागलपुर द्वारा शहर को सुंदर बनाने की लगातार कवायद की जा रही है। चार बड़े प्रोजेक्ट को लेकर बुधवार को मेयर डॉ. बसुंधरा लाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें शहर की सबसे बड़ी समस्या जाम से निजात के लिए नए पार्किंग स्थल चिह्नित करते हुए पूर्व से स्थित पार्किंग की क्षमता विस्तार पर सहमति बनी। इसके अलावा शहर के स्ट्रीट फूड वेंडर्स को एक व्यवस्थित और साफ-सुथरा प्लेटफार्म देने के लिए 'खाओ गली' के निर्माण को लेकर चर्चा हुई। स्वास्थ्य और स्वच्छता के मानकों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक बूचड़खाने के निर्माण कार्य से जुड़े विषयों पर विस्तार से बात की गई।

बैठक का अवलोकन बैठक में नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने चल रहे प्रोजेक्ट की समीक्षा की। साथ ही कई जरूरी निर्देश संबंधित पद...