Bhagalpur News: शवदाह के बाद गंगा स्नान के दौरान अधेड़ डूबा, अंधेरा होने से रात में नहीं हो सकी तलाश
भागलपुर, जुलाई 16 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अंतीचक थाना क्षेत्र के बटेश्वर स्थान गंगा घाट पर बुधवार की शाम शवदाह के बाद गंगा स्नान करने उतरे 45 वर्षीय अधेड़ गहरे पानी में डूब गए। अंधेरा हो जाने के कारण देर रात तक उसकी तलाशी के लिए अभियान शुरू नहीं हो सका। गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम गंगा में तलाशी अभियान चलाएगी।
लापता व्यक्ति की पहचान लापता व्यक्ति की पहचान ओरियप गांव निवासी संजय साह (45 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपने चाचा बनारसी साह के अंतिम संस्कार में शामिल होने बटेश्वर स्थान आया था। अंतिम संस्कार के बाद श्मशान घाट के समीप नौका फेरी घाट के पास गंगा में स्नान करने उतरे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी की तेज धारा में लापता हो गए। घटना के बाद घाट पर अफरातफरी मच गई। अंधेरा होने के कारण तत्काल खो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.