Bhagalpur News: शराब के नशे में घूम रहे दो युवक गिरफ्तार
भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: खगड़िया से कुणाल कुमार की रिपोर्ट जिले की पसराहा पुलिस ने गश्ती के दौरान बीरवास बांध के पास से शराब के नशे में घूम रहे दो युवकों को सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गश्ती टीम जब रात्रि के दो बजे क्षेत्र में गश्ती कर रही थी, तब दोनों युवक बांध पर संदिग्ध स्थिति में घूमते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने संदेह होने पर दोनों को रोककर उनकी जांच की। जिसमें उनके शराब पीने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार किए गए दोनो शराबियों की पहचान विकास कुमार बहादुरपुर अलौली और संतोष कुमार पैकांत निवासी के रूप में की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पसराहा थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ उत्पाद एवं मद्य निषेध कानून के सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.