भागलपुर, अगस्त 11 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनोज कुमार की रिपोर्ट बिजली विभाग की लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाली घटना मंगलवार को सामने आई, जब शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर पर फ्यूज जोड़ने चढ़े विभाग के मानवबल को अचानक करंट लग गया। करंट लगने से मानवबल कुछ देर के लिए अचेत जैसी स्थिति में पहुंच गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद सदर अस्पताल लखीसराय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। मिली जानकारी के अनुसार बिजली विभाग के मानवबल गौतम कुमार के पुत्र गौरव कुमार (35 वर्ष) बिहटा क्षेत्र में बिजली से संबंधित कार्य कर रहे थे। गौरव कुमार का घर ओरे गांव में बताया गया है। वह फीडर से एसबीओ के माध्यम से शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर पर फ्यूज जोड़ने के लिए चढ़े थे।...