भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: कार्यालय संवाददाता। न्यायालय के आदेश की अवहेलना और कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने के मामले में पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर शंभूगंज के थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजकुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामला नालसी वाद से जुड़ा है, जिसमें परिवादी मो. वकी इमाम ने तत्कालीन पुअनि मो. तहजाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, बांका द्वारा जांच प्रतिवेदन की मांग की गई थी। न्यायालय के पत्र को शंभूगंज थानाध्यक्ष द्वारा लंबे समय तक दबाकर रखा गया और प्रतिवेदन समर्पित नहीं किया गया।एसपी बांका ने इसे दायित्वों के प्रति अकर्मण्यता मानते हुए विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की थी। इसके बाद आईजी विवेक कुमार के द्वारा समीक्षा के उपरांत उन्हें निलंबित कर दिया गया ...