भागलपुर, नवम्बर 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने रविवार को द्वारिकापुरी कॉलोनी में शहर के विभिन्न व्यावसायिक संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान व्यापार और शहर के विकास से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। मंत्री ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। बैठक की शुरुआत में ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष शरद कुमार सलारपुरिया और टेक्सटाइल मर्चेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गिरधारी केजरीवाल ने मंत्री को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मंच संचालन चैंबर के उपाध्यक्ष अजीत जैन ने किया। यह भी पढ़ें- Araria News: सामूहिक प्रयास से व्यापारियों की समस्या का होगा समाधान चैंबर अध्यक्ष शरद सलारपुरिया ...