Bhagalpur News: वेद प्रचार पखवाड़ा समारोह का हुआ समापन
भागलपुर, सितम्बर 3 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सत्य सनातन वैदिक समाज स्वामी दयानंद सरस्वती स्मृति मंच द्वारा स्थानीय सामुदायिक भवन चैती दुर्गा स्थान मोहनपुर नरगा में बुधवार को वेद प्रचार पखवाड़ा समारोह का आयोजन किया गया। पंडित राम प्रसाद वैदिक की अध्यक्षता में संपन्न सर्वप्रथम शिव शंकर वैदिक के नेतृत्व में सामूहिक हवन संपन्न हुआ। इस दौरान प्रधान संरक्षक जगतराम साह कर्णपुरी ने स्वामी दयानंद सरस्वती जी के चित्र के सामने दीप जलाकर समारोह का उद्घाटन किया। समारोह को महेंद्र आर्य, विनोद वैदिक, शिव शंकर महंत, बाबा देवेंद्र दास ने संबोधित किया। मौके पर दिलीप आर्य, जवाहरलाल मंडल, अरुण महतो, आशुतोष कुमार, ज्ञान प्रकाश मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.