भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू ने अपनी सभी अंगीभूत इकाइयों को वेतन बिल के लिए जरूरी निर्देश शुक्रवार को जारी किया गया है। निर्देश में कहा गया है कि नवंबर 2026 से बॉयोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर उपस्थिति विवरणी की सत्यापित प्रपत्र विवि को उपलब्ध कराना है। जो बिल भेजा जाएगा, उसमें प्रमाण देना अनिवार्य होगा कि कर्मियों के वेतनादि का भुगतान बॉयोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर है, साथ ही बताना होगा कि कर्मी नियमित सेवा में हैं। इस तरह की व्यवस्था का अनुपालन नवंबर 2026 से नियमित रूप से करने का निर्देश विवि प्रशासन ने दिया है। इस संबंध में कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा के आदेश पर कुलसचिव डॉ. रामशीष पूर्वे ने अधिसूचना जारी कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...