Bhagalpur News: वेतन प्रक्रिया में लापरवाही पर कर्मचारी को शोकॉज
भागलपुर, अगस्त 28 -- Bhagalpur News: भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में शिक्षकों एवं कर्मचारियों के वेतन भुगतान प्रक्रिया में लापरवाही बरतने के आरोप में कुलसचिव प्रो. रामाशीष पूर्वे ने कर्मचारी सर्वानंद प्रसाद को शोकॉज किया है। सूत्रों के अनुसार, बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देश पर वेतन भुगतान की शेष प्रक्रिया पूरी की जानी थी। जब कुलसचिव विवि पहुंचे, तो संबंधित कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। फोन पर दिए गए सख्त निर्देश के बाद शाम को पहुंचे कर्मचारी के साथ रात 9 बजे तक काम चला। गुरुवार को भी प्रक्रिया जारी रहने के कारण फाइल कोषागार नहीं भेजी जा सकी थी। यह भी पढ़ें- नियुक्ति तिथि में फेरबदल पर टीएमबीयू में नोकझोंक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.