Bhagalpur News: वेतन कटौती मामले में आश्वासन पर आश्वासन, अब होगा आंदोलन
भागलपुर, अक्टूबर 11 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के विभिन्न इकाइयों में कार्यरत कर्मियों की वेतन कटौती मामले में विवि सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन कर्मचारी संघ को दे रहा था। कई बार उन लोगों ने कुलपति से लेकर कुलसचिव सहित अन्य अधिकारियों को अनुरोध किया कि गलत तरीके से वेतन कटौती को वापस लिया जाए। बावजूद अब तक विवि प्रशासन टालमटोल की स्थिति अपनाए हुए है। इस कारण अब कर्मचारियों का सब्र का बांध टूट गया है। उन लोगों ने शनिवार को विवि परिसर में आपात बैठक बुलाई। इसमें संयुक्त रूप से चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया है। इसमें विवि सहित कई कॉलेजों के कर्मचारियों ने शिरकत की। बैठक में वेतन कटौती के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही कर्मचारियों ने कहा कि बाढ़ के समय सारा काम बाधित था तो वेतन कटौती साजिश के तहत कर दी गई, जबक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.