भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में 50 से ज्यादा कर्मियों की वेतन कटौती कर दी गई है। इस कटौती को कर्मचारी अवैध बता रहे हैं। उनका कहना है कि बिना जांचे इस तरह की कटौती के कारण मानसिक तनाव की स्थिति है। इसके विरोध में विवि से लेकर कॉलेजों तक के कर्मी गोलबंद हो रहे हैं। उन लोगों ने विवि परिसर में आपात बैठक कर कई निर्णय लिए हैं। उन लोगों ने विवि प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे को ज्ञापन भी सौंपा है।विवि और कॉलेज कर्मियों की गोलबंदी के बाद जल्द आंदोलन शुरू हो सकता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: वेतन कटौती मामले में आश्वासन पर आश्वासन, अब होगा आंदोलन इस कारण विवि और कॉलेजों का कामकाज बाधित हो सकता है। दरअसल, विवि कर्मियों के लिए आगामी वेतन भी कटौती कर तैयार की...