भागलपुर, अगस्त 18 -- Bhagalpur News: युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, भागलपुर के तत्वावधान में मंगलवार को जिला स्कूल, भागलपुर के परिसर में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। मेला का उद्घाटन एमपी अजय कुमार मंडल, जिप उपाध्यक्ष प्रणव कुमार उर्फ पप्पू यादव, डीएम अलंकृता पांडेय, एसएसपी प्रमोद कुमार यादव, सहायक निदेशक (नियोजन) तौसीफ कय्यूम आदि ने दीप जलाकर किया। इस नियोजन मेला में राज्य एवं राज्य से बाहर के 30 से अधिक प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र के नियोजकों ने भाग लिया है। जो युवाओं को रोजगार देने के लिए आए हैं। मेला में आने वाले विद्यार्थियों और उम्मीदवारों को सरकार की कई योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...