भागलपुर, अगस्त 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। विषहरी पूजा से पूर्व शहर के प्रमुख विसर्जन रूट के तीन स्थलों पर लगातार एक हफ्ते से हो रहे पानी के रिसाव ने परेशानी बढ़ा दी है। मंसूरगंज, आदमपुर चौक और बड़ी खंजरपुर रोड (मायागंज अस्पताल के समीप) में पानी की पाइपलाइन में आई लीकेज की वजह से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। पानी के रिसाव की वजह से एक तरफ जहां सड़क पर कीचड़ फैली हुई है तो दूसरी तरफ लाखों की लागत से बनी हाईटेक सड़कें भी खराब हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इस समस्या का समय रहते निदान नहीं कराया गया तो विषहरी पूजा विसर्जनयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर में विषहरी पूजा नगर निगम के जलकल शाखा प्रभारी वशिष्ठ नारायण चौधरी ने बताया कि उक्त पाइप...