Bhagalpur News: विष्णु टोला में पसरा रहा सन्नाटा, हर आंखें नम
भागलपुर, सितम्बर 23 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के नगर परिषद क्षेत्र स्थित विष्णुटोला गांव के रहने वाले पांच बच्चों और ननिहाल आए एक बच्ची की सोमवार को नारायणपुर तरैटा बहियार में बाढ़ के जमा पानी में डूबकर मौत हो गई। मंगलवार को भी मातम और सन्नाटा पसरा रहा। एक साथ छह मासूमों की असमय मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। हादसे के दूसरे दिन भी पीड़ित परिवारों के घरों में चूल्हे नहीं जले। गांव के कई अन्य घरों में भी मातमी सन्नाटा पसरा रहा। खेतों में जमा बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान हुए इस हृदयविदारक हादसे ने छह परिवारों की खुशियां छीन लीं। जिन गलियों में बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब अपनों को खोने का दर्द और सिसकियां सुनाई दे रही हैं। गांव का हर व्यक्ति इस त्रासदी से मर्माहत है। शोकसंतप्त परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.