भागलपुर, अगस्त 28 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव नगर के थाना रोड स्थित विषहरी स्थान मंदिर में गुरुवार को पौराणिक परंपरा के अनुसार पूरे विधि-विधान से बिहुला विषहरी की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर सुबह गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों और बाजार का भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इसके बाद कलश मंदिर में विधिवत स्थापित किए गए। इधर, पकड़तल्ला गांव में भी बिहुला विषहरी की प्रतिमा स्थापित की गई है। वहीं, ओगरी गांव स्थित विषहरी मंदिर में पौराणिक परंपरा के अनुसार बिहुला विषहरी की पूजा शुरू हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...