भागलपुर, अगस्त 30 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। हर साल की भांति इस साल भी प्रखंड के रौशनपुर में तीन दिवसीय विषहरी पूजा पूरे भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। गुरुवार को मंडप पूजन के साथ शुक्रवार की रात्रि बाला लखींद्र का विवाह समारोह हुआ और मूर्ति स्थापित की गई। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन-पूजन किए। शनिवार सुबह धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ ट्रैक्टर पर मूर्ति लादकर नगर परिक्रमा कराई गई। नगर परिक्रमा करते हुए मूर्ति काली स्थान स्थित पोखर पहुंची, जहां मैया की मूर्ति धूमधाम से विसर्जित कर दी गई। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: विषहरी प्रतिमा का हुआ गंगा नदी में विसर्जन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...