भागलपुर, अगस्त 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। लोकआस्था के पर्व माता विषहरी की प्रतिमा विसर्जन को लेकर नगर निगम प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को निगम की टीम ने गंगा घाटों और विसर्जन मार्गों का व्यापक स्तर पर निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं व्यवस्था सुदृढ़ करने का काम शुरू किया। अतिक्रमण शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि विसर्जन तालाब की संपूर्ण सफाई पूरी करा ली गई है और अब उसमें पानी भरने की प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही मुसहरी घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। घाटों पर पर्याप्त रोशनी के लिए लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: विषहरी पूजा को लेकर विशेष सफाई व्यवस्था बहाल करने का निर्देश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार क...