Bhagalpur News: विषहरी पूजा को राजकीय मेला घोषित करने की मांग
भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विषहरी पूजा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक बुधवार को समीक्षा भवन में अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नागरिक विकास समिति के अध्यक्ष रमन कर्ण ने सरकार और जिला प्रशासन से विषहरी पूजा उत्सव को राजकीय मेला घोषित करने की मांग की। वहीं, विषहरी पूजा महासमिति के अध्यक्ष भोला मंडल ने स्थानीय पूजा समितियों की विभिन्न समस्याओं को विस्तार से रखा। साथ ही सद्भावना के सचिव प्रो. एजाज अली रोज ने पूजा स्थलों और विसर्जन मार्गों पर साफ-सफाई के साथ पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराने की मांग की। बैठक में सभी थानाध्यक्ष, पुलिस उपाधीक्षक समेत सतनारायण प्रसाद, महबूब आलम, प्रदीप सिंह, भगवान यादव, भवेश यादव, विनय सिन्हा आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बिहार में मनसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.