भागलपुर, जुलाई 29 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  सत्य सनातन वैदिक समाज एवं वैदिक संस्कृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को स्थानीय सामुदायिक भवन, चैती दुर्गा स्थान प्रांगण मोहनपुर नरगा में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य पर भारतीय संस्कृति में प्रकृति पूजन विषयक संगोष्ठी आयोजित की गयी। अध्यक्षता मंच के प्रधान संरक्षक जगतराम साह कर्णपुरी ने की। डॉ. संतोष ठाकुर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति के प्रति संरक्षण का भाव प्राचीन है। पर्यावरण प्रकृति का वह घटक है जो मानव जीवन से जुड़ा है। मुख्य अतिथि पंडित रामप्रसाद वैदिक ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जागरूक होना प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है। जगतराम साह कर्णपुरी ने कहा कि प्रकृति संरक्षण हमारी वैदिक परम्परा है। सनातन धर्म में प्रकृति को मां के स्वरू...