भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। विश्व मधुमेह दिवस के पर जेएलनएमसीएच मायागंज में मेडिसिन विभाग और एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (एपीआई) भागलपुर की ओर से मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने मरीजों व उनके परिजनों को मधुमेह के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में जागरूक किया। मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. राज कमल चौधरी ने कहा कि मधुमेह रोग को नियमित ब्लड शुगर जांच, संतुलित आहार, व्यायाम और समय पर दवा लेने से नियंत्रित रखा जा सकता है। एपीआई के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. डीपी सिंह ने कहा कि भारत विश्व का डायबिटीज कैपिटल बन चुका है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: शिविर लोगों की ब्लड शुगर की हुई जांच इसका मुख्य कारण तेजी से बदलती जीवन शैली, शारीरिक गतिविधि में कमी, असंतुलित खानपान, मोटापा और...